महासमुन्द

ओडिशा का 45 क्विंटल धान ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत जब्त, 2 हिरासत में
14-Dec-2023 4:11 PM
ओडिशा का 45 क्विंटल धान ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत जब्त, 2 हिरासत में

महासमुंद,14 दिसंबर। अंतरराज्यीय जांच चौकी सलगपानी के पास ओडिशा से धान की तस्करी करते ट्रैक्टर-ट्रॉली से 102 बोरी धान जब्ती कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने बताया कि ओडिशा का धान यहां की खरीदी केन्द्रों में खपाने की कोशिश लगातार जारी है। खरीफ  फसल की धान खरीदी शुरू होने के पहले ही कोचिया और धान दलाल सक्रिय हैं। इस बार सीमा पार से अधिक धान आने की आशंकाओं को देखते हुए एसपी धर्मेन्द्र सिंह से ओडिशा से लगी सीमाओं पर चौकसी रखने के निर्देश दिए थे। 

जिसके कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच चौकी के साथ सतत निगरानी की जा रही है। कल मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से ग्राम सलगपानी के बॉर्डर होते हुये छग की ओर ट्रैक्टर-ट्रॉली में 102 बोरी धान अवैध रूप से छग में खपाने की कोशिश है। ऐन वक्त पर ट्रैक्टर  की जांच करने पर ट्रैक्टर ट्रॉली में 102 बोरी धान कुल 45 क्विंटल 10 किलोग्राम मिला। जिसकी कीमत एक लाख दो सौ रुपए है।  आरोपी ने अवैध धान परिवहन व बिक्री करने के संबंध में संबंधित कागजात की मांग करने पर धान के परिवहन से संबंधित किसी प्रकार का वैध कागजात नहीं होना बताया। 

ओडिशा से महासमुंद छत्तीसगढ़ खरीदी केन्द्र में खपाने हेतु ले जाने के संदेह पर परिवहन में प्रयुक्त ट्रैक्टर न्यू हालैण्ड को धान समेत जब्त कर विवेचना में लिया गया है। 


अन्य पोस्ट