महासमुन्द

अघरिया समाज ने लिया विवाह पूर्व फोटो वीडियो शूट पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का निर्णय
14-Dec-2023 3:36 PM
अघरिया समाज ने लिया विवाह पूर्व फोटो वीडियो शूट पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,14 दिसंबर।
अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र बसना ने विवाह पूर्व फोटो वीडियो शूट पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया।
12 दिसंबर को अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्र बसना की महत्वपूर्ण बैठक संतकुमार पटेल अध्यक्ष के नेतृत्व में श्रीकृष्ण अघरिया धाम पैता में आयोजित की गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। 

बैठक में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय समिति द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन की मेजबानी क्षेत्र बसना को मिले, इसके लिए केंद्रीय समिति को निवेदन करने, श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण में तेजी लाने के लिए राशि संकलन सहित कई मुद्दों पर सहमति बनी। साथ ही सामाजिक नियमावली का कड़ाई से पालन एवं वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहा कुरीति विवाह पूर्व फोटो वीडियो शूट पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया।  

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयनारायण पटेल, कोषाध्यक्ष भेषकुमार पटेल, केंद्रीय प्रतिनिधि रोहित पटेल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रघुराम पटेल, युधिष्ठिर चौधरी, भुवनेश्वर पटेल, पूर्व अध्यक्ष गोपाल नायक, पूर्व उपाध्यक्ष डंकाधर चौधरी, महिला संयोजिका गंगा पटेल, मनोज पटेल, उपेन्द्र पटेल, ओमप्रकाश पटेल, शिवलाल पटेल, डेविड चौधरी एवं समस्त परिक्षेत्र से पदाधिकारी, सामाजिक बंधु उपस्थित थे। उक्त जानकारी शिवप्रसाद पटेल क्षेत्रीय सचिव क्षेत्र बसना के द्वारा दी गई।


अन्य पोस्ट