महासमुन्द
अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन
13-Dec-2023 3:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,13 दिसंबर। शासकीय कार्यों के सुचारू संपादन को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रभात मलिक ने पूर्व में अधिकारियों के मध्य किए गए कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए सहायक कलेक्टर हेमंत रमेश नंदनवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा का दायित्व सौंपा है।
इसी तरह संयुक्त कलेक्टर रविराज ठाकुर को वर्तमान प्रभार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिथौरा से नवीन प्रभार अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना का दायित्व सौंपा गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे