महासमुन्द

विज्ञान केंद्र का भ्रमण, तारामंडल 3डी फिल्म देख रोमांचित हुए बच्चे
12-Dec-2023 2:27 PM
विज्ञान केंद्र का भ्रमण,  तारामंडल 3डी फिल्म देख रोमांचित हुए बच्चे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,12 दिसंबर। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण संस्था के प्राचार्य निमंकर पटेल के नेतृत्व में वैज्ञानिक दृष्टिकोण जागृत करने के उद्देश्य से विज्ञान गणित के व्याख्याता शिवप्रसाद पटेल,राजेश कुमार पंडा के समन्वय से छत्तीसगढ़ विज्ञान केंद्र रायपुर का भ्रमण किया।

 यहां विद्यार्थी विज्ञान, गणित, भूगोल से संबंधित मॉडल एवं अन्य जानकारी से रू-ब-रू हुए। विज्ञान के जटिल सिद्धान्त सरलतम तरीके से समझने में बहुत ही सहायक हुआ। यहां तारामंडल 3डी फिल्म देख रोमांचित हुए, साथ ही बच्चे स्वामी विवेकानंद विमानतल नया रायपुर के गार्डन, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देख आनंदित हुए।

इस दौरान बच्चे पुरंदर मिश्रा नवनिर्वाचित विधायक रायपुर उत्तर को बधाई देने जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। श्री मिश्रा का गृह ग्राम दुर्गापाली है। बच्चों ने उन्हें विद्यालय आने के लिए आमंत्रित किया।

बच्चों ने मंदिर दर्शन कर मंदिर के भोजनालय में भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विद्यालय के व्याख्याता पुनितलाल चौधरी,  अंगदकुमार अजगर, भृत्य केदार पटेल बच्चों के साथ थे।


अन्य पोस्ट