महासमुन्द
विलंब से पहुंचे बच्चे, स्कूल में प्रवेश नहीं
12-Dec-2023 2:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12 दिसंबर। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में सोमवार को आसपास गांवों तथा दूरस्थ क्षेत्रों पहुंचे बच्चों को स्कूल में घुसने नहीं दिया गया। बच्चों ने पत्रकारों को यह तस्वीर शेयर कर जानकारी दी है कि कल सुबह जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो मेन गेट में तैनात चौकीदार गेट में अंदर से ताला लगाकर गायब थे।
कुछ लोगों ने स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने कह दिया कि बच्चे समय पर आएंगे तो यह समस्या नहीं होगी। बच्चों ने भी इस बात को स्वीकार किया कि उन्हें पांच-दस मिनट लेट हुआ था, लेकिन दूर गांव से स्कूूल आते-आते ऐसा हो जाता है। कल इसी वजह से दर्जनों बच्चे पढ़ाई से वंचित हुए। पालकों के विनती (रिक्वेस्ट) करने के बाद भी बच्चों को मेन गेट से वापस कर दिया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे