महासमुन्द

बेदखली आदेश के बाद भी मचेवा में नहीं हटा है कब्जा, रोष
11-Dec-2023 4:51 PM
बेदखली आदेश के बाद भी मचेवा में नहीं हटा है कब्जा, रोष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 दिसंबर।
मचेवा में बेदखली आदेश के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटा है, जिससे ग्रामीणों में रोष है।
ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत मचेवा नहर किनारे बरोंडाबाजार रोड में मुस्कान स्वीट होम के सामने बेशकीमती सरकारी जमीन पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। यहां के मोहल्लेवासी वार्ड नंबर 1 के आने जाने के रास्ता जो 20 सालों से उपयोग कर रहे हैं, उसे भी कटीले तार एवं गड्डा खोदकर बंद कर दिया गया है। जिसकी शिकायत कलेक्टर, तहसीलदार से ग्रामीणों ने की थी। ग्रामीणों मोहल्लेवासियों की शिकायत पर नायब तहसीलदार महासमुंद ने बेदखली का आदेश 19 अक्टूबर को किया था। 

अनावेदक महेंद्र साहू ग्राम मचेवा को आदेशित किया गया है कि अतिक्रमण को शीघ्र हटा लिया जाए। लेकिन आदेश के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार वह जमीन घास जमीन दर्शित है। मोहल्लेवासियों को रास्ता रोक देने से काफी परेशानी हो रही है। बेदखली आदेश के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।

मोहल्लेवासियों ने आदेश के परिपालन में कलेक्टर एवं एसपी को निवेदन पत्र प्रस्तुत किए हैं और कहा है कि 20 साल से यह आने जाने का रास्ता है, अत: तत्काल इसे अतिक्रमण मुक्त किया जाए। 


अन्य पोस्ट