महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 दिसंबर। जिला मुख्यालय के नजदीक बसे तुमगांव में सॉफ्टबॉल खेल का अभ्यास नियमित रूप से किया जा रहा है। जिसमें आसपास के ग्राम पंचायत भोरिंग, अछोली, अमावस, खैरझिटी व नगर पंचायत तुमगांव के खिलाड़ी सुबह शाम अभ्यास करने पहुंचते हैं। सॉफ्टबॉल खेल का अभ्यास डॉ.सुनिल कुमार भोई व्यायाम शिक्षक शास. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग, जगदीश धीवर, अभिषेक नेहरू, अभिषेक निर्मलकर के द्वारा सिखाया जाता है।
यहां प्रत्येक रविवार को अभ्यास मैच खेला जाता है। सॉफ्टबॉल खेल को आगे बढ़ाने के लिए खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे द्वारा प्रयास कर खेल सामग्री उपलब्ध कराया जाता रहा है। जिससे खिलाड़ी बेहतर अभ्यास कर आगे बढ़ सकें।
अभ्यास करने वालों में आयुष निर्मलकर, हितेश, विराट, राहुल, मनीष, मयंक, अबीर, लिशांशू, भावेश, पार्थ, कान्हा, शूभांश, विनय, समीर, नैतिक, आशीष, अशद, अनु, जयंत, देवेश, प्रवीण, गजेंद्र, अंकित, गगन, डिंपल, प्रिया, खेमलता, मधु, हेमा, प्रेना, रिद्धी, मानसी, पेरोज, दिव्या, प्रांजलि, नीलम, श्रेष्ठा, काजल, यामिनी इत्यादि खिलाड़ी शामिल हैं।