महासमुन्द

स्वाधीनता के स्वर का विमोचन
10-Dec-2023 8:59 PM
स्वाधीनता के स्वर का विमोचन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा/महासमुंद, 10 दिसंबर। बागबाहरा नगर के युवा लेखक और अभाविप के पूर्व महासमुंद जिला संयोजक ऐश्वर्य पुरोहित द्वारा लिखित पुस्तक स्वाधीनता के स्वर का विमोचन 8 दिसम्बर को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया।

छात्र कल्याण न्यास द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के विमोचन से नगर गौरवान्वित अनुभव कर रहा है। विमोचन केन्द्रीय गृहमंत्री ने अभाविप के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्द्घाटन सत्र में प्रदेश के सुविख्यात पत्रकार स्व.देवकृष्ण पुरोहित के सुपौत्र ऐश्वर्य पुरोहित आत्मज अनिल पुरोहित ऊर्मिला पुरोहित वर्ष बचपन से ही मेधावी और अध्ययनशील प्रवृत्ति के हैं। इससे पहले उनकी एक पुस्तक नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर मध्यप्रदेश हिन्दी ग्रंथ अकादमी द्वारा प्रकाशित हो चुकी है। यह पुस्तक स्वाधीनता के स्वर में बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय, भारतेंदु हरिश्ष्चंद्र, सुब्रमण्यम भारती, वीर सावरकर,मैथिलीशरण गुप्त, माखनलाल चतुर्वेदी, रामधारी सिंह दिनकर,रवीन्द्रनाथ टैगोर और प्रेमचंद  की साहित्यिक कृतियों पर प्रकाश डाला गया है। जिनसे स्वीधनता संग्राम में आम जनमानस स्वस्फूर्त जुडऩे प्रेरित हुआ था। इस उपलब्धि पर ऐशवर्य पुरोहित को बधाईयां मिलने का सिलसिला जारी है।


अन्य पोस्ट