महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 दिसंबर। शासकीय पीजी कॉलेज में शनिवार को पीएससी नि:शुल्क कोचिंग में छग की कला एवं संस्कृति पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को 2023 में निकले विज्ञापन के नियम एवं शर्तों की जानकारी प्रदान की गई।
एक भारत श्रेष्ठ भारत अंतर्गत प्राचार्य डॉ.अनुसुइया अग्रवाल ने अपने यूट्यूब के एक साक्षात्कार छत्तीसगढ़ एवं गुजरात की संस्कृति तीज त्यौहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिसे बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अग्रवाल ने कहा कि छग के तीज त्यौहार एवं संस्कृति छग के लोगों को जीवंत बनाए रखती है एवं परस्पर एकता बनाए रखने को भी प्रोत्साहित करती है। तीज त्यौहारों का आध्यात्मिक वैज्ञानिक एवं चिकित्सकीय महत्व है। डॉ. रीता पांडेय ने विद्यार्थियों को पीएससी की मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु बताया। बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र सागर उपाध्याय ने भारत के सभी राज्यों के भौगोलिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में रूपेश कुमार साहू, लोमेश,नितेश, सतरूपा, पूर्णिमा, रूचि, मनोहर, लिलेश्वरी, नागेश, सोमनाथ एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन मृणाली चंद्राकर ने किया।