महासमुन्द
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 दिसंबर। स्कूलों में साइबर सुरक्षा पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग एवं डाइट के तत्वावधान में हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय बाल संरक्षण अधिकार के काउंसलर परामर्शदाता सुश्री भटनागर नई दिल्ली, अतिरिक्त अधीक्षक सारिका वैद्य, जिला बाल अधिकारी हेमराज चौधरी, जिला अधिकारी सतीश नायक, प्राचार्य अरुण प्रधान मुख्यरूप से उपस्थित थे। इस दौरान आयोग के काउंसलर प्राची बगर का सारगर्भित उद्बोधन जिले के 110 प्रतिभागियों को प्राप्त हुआ ।
उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों को सीखने और पढऩे में मदद के लिये एक सुरक्षित और आरामदायक वातावरण की आवश्यकता होती है। वर्तमान परिदृश्य में स्कूल सुरक्षा का मुद्दा स्थानीय से केन्द्रीय स्तर तक चिन्ता का विषय है। इस क्षेत्र में शिक्षकों, पालकों एवं जनप्रतिनिधियों की जागरुकता की आवश्यकता है। साइबर सेफ्टी पर उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
डिप्टी एसपी द्वारा विशेष कर मोबाइल से हो रहे अपराधों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सतीश नायर, डाइट प्राचार्य सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान, जिला बाल संरक्षण अधिकारी खेमराज चौधरी, व्याख्याता डाइट दुर्गा सिन्हा का विशेष ,हयोग मिला।
सभी ने कहा कि स्कूल सुरक्षा,सुनिश्चित करने शिक्षकों व सभी वर्गों की भूमिका होनी चाहिए। स्वागत भाषण डाइट प्राचार्य अरूण ने किया।
जिला स्तरीय एक कार्यशाला में राजेश चंद्राकर, उमादेवी शर्मा, कमलेश पांडेय, टेकराम सेन, दुर्गा सिन्हा दीवान, किरण कन्नौजे, तिलोतमा लक्ष्मी सिन्हा, प्राचार्य अमी रुफस,विखं. शिक्षा अधिकारी श्री मांझी, जे.आर. डहरियाए, सारिका कुंजाम, सतीश पटेल, केवल टंडन सहित बीआरसी बीईओ, सुचित्रा विदानी, डाईट स्टाफ का सहयोग रहा। डाइट व्याख्याता टेकराम सेन डाइट ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा ईश्वर चंद्राकर ने आभार व्यक्त किया।