महासमुन्द

72 क्विंटल धान के साथ पिकअप जब्त, दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा
10-Dec-2023 2:56 PM
72 क्विंटल धान के साथ पिकअप  जब्त, दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 दिसंबर।
भंवरपुर पुलिस ने ग्राम करनापाली रोड पर दो लोगों से 72 क्विंटल धान के साथ पिकअप को पकड़ा। 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली है कि सारंगढ़ की तरफ  से ग्राम करनापाली भंवरपुर की ओर एक वाहन में अवैध धान का परिवहन किया जा रहा है। करनापाली मोड़ के पास पुलिस ने पिकअप सीजी 11 एक्यू 4066 को रोका। नाम-पता पूछने पर पिकअप में सवार लोगों ने दाताराम कश्यप 26 निवासी देवरीमठ थाना हसौद जिला सक्ति एवं रमेश कुमार बघेल 30 निवासी करही थाना बिर्रा जिला सक्ति का रहने वाला बताया।

पिकअप की ट्राली की जांच करने पर 180 प्लास्टिक बोरी में कुल 72 क्विंटल था। वाहन में सवार लोगों के पास धान के संबंध में कोई कागजात नहीं थे। धान और पिकअप को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया। धारा 101 जाफ ौ के तहत कार्रवाई की गई। 
 


अन्य पोस्ट