महासमुन्द

शराब के साथ ढाबा संचालक पकड़ाया
10-Dec-2023 2:52 PM
शराब के साथ ढाबा  संचालक पकड़ाया

महासमुंद,10 दिसंबर। कार में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब परिवहन करते पाये जाने पर  पुलिस ने ढाबा संचालक को गिरफ्तार किया।

मुखबिर की सूचना पर 8 दिसंबर को पटेवा पुलिस ने होटल नून मिर्चा ढाबा के सामने ढाबा संचालक आरोपी प्रहलाद बैस उम्र 29 वर्ष निवासी मंदिर हसौद जिला रायपुर हाल पता होटल नून मिर्चा ढाबा पटेवा को अपने कार रिट्ज में अवैध रूप से देशी प्लेन शराब परिवहन करते पाये जाने पर गिरफ्तार कर कार से एक सफेद बोरी में 62 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त किया है। साथ परिवहन में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में लिया है। 

जब्त शराब की कीमत 4960 रुपए तथा कार की कीमत 3 लाख रुपए बताई है। आरोपी के खिलाफ पटेवा थाना में धारा 34-2 के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। 


अन्य पोस्ट