महासमुन्द
नीलसागर ने प्रदेश को दिलाया स्वर्ण पदक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 6 दिसंबर। गोवा में आयोजित 37 वीं नेशनल गेम्स में प्रदेश से 27 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया। इस नेशनल गेम्स में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
छत्तीसगढ़ मिनीगोल्फ एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के सचिव भूपेन्द्र प्रसाद के मार्गदर्शन व निर्देशन में प्रदेश टीम को कुल 5 पदक हासिल करने में कामयाबी मिली, जिसमें 1 स्वर्ण पदक,1 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल है।
प्रदेश टीम के मैनेजर हेमन्त खुटे ने जानकारी देते हुए बताया कि डबल इवेंट मेन्स में महासमुंद जिला के प्रतिभाशाली खिलाड़ी नीलसागर पटेल को स्वर्ण पदक, विमेंस टीम इवेंट में चैनकुमारी निषाद को कांस्य तथा सिंगल इवेंट मेन में संजीव नायक को कांस्य पदक प्राप्त हुआ है।
प्रदेश टीम में बतौर मैनेजर पिथौरा के हेमन्त खुटे के साथ महिला टीम की कोच कल्पना स्वामी तथा पुरुष टीम के कोच राणा अजय सिंह शामिल हुए। छत्तीसगढ़ प्रदेश टीम में जिले से हीना निषाद, नीलम निषाद व तिस्ता खुटे ने भी शिरकत की थी।
महासमुंद जिला खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी है।