महासमुन्द

हाथी विचरण करते बसना रेंज आया और वापस बिलाईगढ़ चला गया
06-Dec-2023 3:27 PM
हाथी विचरण करते बसना रेंज आया और वापस बिलाईगढ़ चला गया

महासमुंद, 6 दिसंबर। दल से अलग होकर एक दंतैल हाथी सोमवार रात बसना रेंज में पहुंच गया। इसके बाद वह विचरण करते हुए सुबह तक वापस बिलाईगढ़ रेंज की ओर चला गया है। यह दंतैल 24 हाथियों के दल में शामिल है, जो कि अगस्त में जिले की सीमा के अंदर आए थे। उसके बाद से ही कई बार जिले में आना-जाना कर चुके हैं। इस बार करीब माहभर के बाद दंतैल की धमक बसना रेंज में हुई है।


अन्य पोस्ट