महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 6 दिसंबर। छग सतनामी मुक्ति केन्द्र की केन्द्रीय इकाई द्वारा बिरेन्द्र कुमार ढीढी एवं त्रिभुवन महिलांग के आतिथ्य में सतनाम भवन भीष्म नकुल देव ढीढी नगर बेमचा भांठा में सामाजिक बैठक आहुत की गई, जिसमें सामाजिक बंधुओं की उपस्थिति में नरेन्द्र कुमार ढीढी केन्द्रीय अध्यक्ष के पद से इस्तीफ ा दिया। तत्पश्चात महासमुंद जिला इकाई शाखा कार्यकारिणी को पूर्ण रूप से भंग किया गया। विभिन्न क्षेत्रों से आये हुये सामाजिक बंधुओं द्वारा सर्व सहमति से प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बिरेन्द्र कुमार ढीढी को चुना गया।
बैठक में भवन ढीढी, सत्यानंद जेण्ड्रे, जगदीश टंडन, भागवत जोगी, नानजी बाघमारे, हीरा जोगी, केशव कोसले, जीपी कुरील, अश्वनी टोण्ड्रे, अजय रात्रे, सीएल टंडन, गंगा प्रसाद कोसले, संतोष जांगड़े, सम्पत लाल डहरिया, सेवाराम कुर्रे, सालिक, दाऊलाल जांगड़े, रेवाराम, सुंदर डहरिया, चैतुराम मारकंडे, अशोक मन्नाडे, सीएल कुर्रे, हेमंत राम सेवर, गणेश मारकंडे, पूरन लाल मारकंडे, एक हीराराम घृतलहरे, भीम बंजारे, काशीराम बघेल, आनंद राम, रामेश्वर भारती, महेन्द्र कोसरिया, डायमंड कोसले, अनिल ढीढी, सत्याभान जेण्ड्रे, घनश्याम जांगड़े, अमित ढीढी, लखन टंडन, किसन पाटले, किशन लाल मारकंडे, पुष्कर लाल बंजारे, घासीराम कोसरे, रूपराम कोसरिया, हिरऊराम, हेमलाल सोनटेके, उपदेश मारकंडे, शिवकुमार भारद्वाज, हीरा बंजारे, श्याम लाल मन्नाड़े, जय कोसरिया उपस्थित थे। संचालन प्रकाश टंडन द्वारा किया गया।