महासमुन्द

21वीं बार हारे चम्पालाल
06-Dec-2023 3:21 PM
21वीं बार हारे चम्पालाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,6 दिसंबर। विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी चम्पालाल पटेल की जमानत इस बार भी जब्त हो गई। उन्हें केवल 368 मत ही मिले।

हार के बाद चम्पालाल पटेल ने कहा कि वे अब लोकसभा चुनाव लडऩे की तैयारी करेंगे।

गौरतलब है कि चम्पालाल पटेल लोकसभा, विधानसभा और पंचायत के 20 चुनाव लड़ चुके हैं। 21वीं बार उन्होंने इस बार फिर से खल्लारी विधानसभा से मैदान में थे।

उन्होंने पहली बार 1998 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें 276 वोट मिले थे। इसके बाद 2003 में 1128 वोट, 2008 में 1987 वोट, 2013 में 1468 वोट और 2018 के चुनाव में उन्हें 829 वोट मिले थे। इसके अलावा उन्होंने चार लोकसभा चुनाव लड़ा है। जिसमें भी उनकी जमानत जब्त हुई।

उनका लक्ष्य एक दिन राष्ट्रपति का चुनाव लडऩे और जीतने का है। वे मूलत: ग्राम एम के बाहरा के रहने वाले हैं। वे पंचायत सचिव की नौकरी करते थे। जिसे छोड़ बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने लगे। तब से उन्हें गुरुजी के नाम से भी जाना जाता है। उनके पास कुल 8 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे सब्जी उगते हैं।


अन्य पोस्ट