महासमुन्द

2018 में कांग्रेस की टिकट पर साव लाख रिकार्ड मतों से जीतने वाले किस्मत लाल नंद को इस बार 2747 वोट, जमानत नहीं बचा सके
05-Dec-2023 2:43 PM
2018 में कांग्रेस की टिकट पर साव लाख रिकार्ड मतों से जीतने वाले किस्मत लाल नंद को इस बार 2747 वोट, जमानत नहीं बचा सके

45 प्रत्याशियों की जमानत जब्त, 53 प्रत्याशी मैदान में थे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 5 दिसंबर।
भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों को छोडक़र महासमुंद जिले के सभी विधानसभा सीटों में तमाम अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। महासमुंद के सभी चारों सीटों पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच रहा। 

सरायपाली में त्रिकोणीय संघर्ष जिस तरह दिखाई दे रहा था, वैसा बिल्कुल नहीं हुआ। भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के अलावा मैदान में भाग्य आजमाने वाले शेष 45 प्रत्याशी जमानत भी नहीं बचा पाए। जिले की चारों सीटों पर इस बार कुल 53 प्रत्याशी मैदान में थे।

इनमें से कांग्रेस.भाजपा के 8 सहित जनता कांग्रेस के 4, आम आदमी के 4 तथा अन्य दल मिलाकर 41 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। इन पूरे 41 लोगों की जमानत जब्त हो चुकी है। नियमानुसार जमानत राशि की वापसी के लिए विधानसभा क्षेत्र में डाले गए विधिमान्य कुल वोटों का 16.66 प्रतिशत मत हासिल करना आवश्यक है। लेकिन जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा किसी भी प्रत्याशी को 16.66 प्रतिशत वोट नहीं मिल सका है। 

सरायपाली विधानसभा से साल 2018 में कांग्रेस की टिकट पर 1 लाख 302 वोट हासिल कर रिकार्ड मतों से जीतने वाले किस्मत लाल नंद इस बार जकांछ जे प्रत्याशी के रूप में सरायपाली से चुनाव लड़ रहे थे। उन्हें मात्र 2747 वोट मिले। वे अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। यहां किस्मत लाल नंद के अलावा हमर राज पार्टी की बिरितिया चैहान को 1293, बहुजन समाज पार्टी जयनारायण किशोर 1694, बलिराजा पार्टी ममता मधुकर को 551, अजित डोलचंमद चौहान को निर्दलीय 157, जनता कांग्रेस सरिता चौहान को 587 मत पड़े। 

इसी तरह खल्लारी निर्वाचन क्षेत्र से छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए आम आदमी पार्टी रेखराम बाघ को 1435, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे सुफल साहू, को 346 मत मिले। यही हाल बहुजन समाज पार्टी गेंदलाल डड़सेना 185, जोहार छत्तीसगढ़ पाटी प्रेम लाल मलिक279, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी 368,जनता कांग्रेस333,राइट टु रिकॉल पार्टी53, नेशनल यूथ पार्टी 187 और अन्य निर्दलियों की है।

बसना निर्वाचन क्षेत्र से जकांछ जे प्रत्याशी डा. अनामिका पाल को महज 826 मत मिले हैं। यहां भी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी,निर्दलीय, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी  के उम्मीदवारों का 5 सौ से ज्यादा मत नहीं मिले हैं। महासमुन्द निर्वाचन क्षेत्र से जनताकांग्रेस जे के प्रत्याशी अशवंत तुषार साहू. आम आदमी पार्टी के संजय यादव, निर्दलीय अशोक कश्यप, चन्द्रप्रकाश ढीढी मुन्ना, चंचल वाणी,डेजीरानी नेताम ,पंकज साहू, भुनेश्वरी सतनामी,राम शरण टण्डन,किरण पवन घृतलहरे,गणेश राम ध्रुव आदि की जमानत जब्त हो गई है। 

जानकारी अनुसार लोकसभा चुनाव में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार के लिए 25 हजार रुपए की जमानत राशि रखी गई है वहीं एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ये राशि 12 हजार 500 रुपए है। जबकि विधानसभा चुनाव में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 10 हजार रुपए की जमानत राशि देनी होती है। इसी तरह एससी और एसटी वर्ग के प्रत्याशी को 5 हजार रुपए देने होते हैं।  चुनाव आयोग के नियम के अनुसार किसी भी चुनाव में जब किसी प्रत्याशी को उक्त सीट पर पड़े कुल वोटों का 16.66 प्रतिशत वोट नहीं मिलता तो आयोग उसकी जमानत राशि जब्त कर लेता है। जैसा कि महासमुंद विधानसभा में इस बार कुल विधिमान्य मतों की संख्या 164151 है। उक्त मत का 16.66 प्रतशत यानी 8207 होता है।

यहां 43 प्रत्याशियों ने 8207 तो क्या पच्चीस सौ तक का आंकड़ा पार नहीं किया है। और यदि मतदान शुरू होने से पहले किसी कैंडिडेट्स की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को आयोग जमानत राशि लौटा देता है। प्रत्याशी अगर नाम वापस लेता है या फिर उसका नॉमिनेशन कैंसल होता है तो भी उसे जमानत राशि वापस मिल जाती है।


अन्य पोस्ट