महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 दिसंबर। महासमुंद में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा की जीत हुई। खल्लारी में कांग्रेस के द्वारिकाधीश यादव ने भाजपा की अलका चंद्राकर को और सरायपाली में कांग्रेस की चातुरी नंद ने भाजपा की सरला कोसरिया को हराया है, वहीं बसना में भाजपा प्रत्याशी संपत अग्रवाल ने कांग्रेस के देवेंद्र बहादुर सिंह को हराया है।
आज सुबह 8 बजे से जिले की चारों विधानसभा सीट महासमुंद, खल्लारी, बसना और सरायपाली के लिए मतगणना केन्द्र कृषि उपज मंडी परिसर में वोटों की गिनती शुरु हुई। शाम साढ़े 5 बजे तक जिले की चारों विधानसभा की 15 राउंड से अधिक राउंड की मतगणना समाप्त हो चुकी थी। महासमुंद विधानसभा के मतगणना के दौरान पंद्रहवीं राउंड में ईवीएम बिगड़ जाने से मतों की गिनती का काम रुका हुआ था।
सरायपाली और बसना विधानसभा में विजयी प्रत्याशियों के जीत की घोषणा कर दी गई है। खल्लारी में कांग्रेस के द्वारिकाधीश यादव ने भाजपा की अलका चंद्राकर को और सरायपाली में कांग्रेस की चातुरी नंद ने भाजपा की सरला कोसरिया को हराया है, वहीं बसना में भाजपा प्रत्याशी संपत अग्रवाल ने कांग्रेस के देवेंद्र बहादुर सिंह को हराया है।
महासमुंद विधानसभा सीट में पड़े मतों की गणना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महासमुंद में कांग्रेस की रश्मि चंद्राकर शुरू के राउंड में बढ़त बनाई हुई थीं, पर सातवें राउण्ड से भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़त बनानी शुरू की और 15वें राउंड तक वे डॉ. रश्मि से आगे निकल गए।