महासमुन्द

पुरूष नसबंदी के लिए जागरूकता कार्यक्रम
25-Nov-2023 2:38 PM
पुरूष नसबंदी के लिए जागरूकता कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद ,25नवंबर। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 21 नवंबर से 4 दिसम्बर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी कुदेशिया के निर्देशन व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच एल जांगड़े, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक शीतल सिंह के संयुक्त तत्वावधान में स्व.मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य सरायपाली में पुरूष नसबंदी ऑपरेशन किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार पुरुष नसबंदी ऑपरेशन में किसी भी प्रकार का चीरा नहीं लगाया जाता है एवं नसबंदी के पश्चात व्यक्ति अपना दैनिक कार्य नियमित रूप से कर सकता है। नसबंदी ऑपरेशन कराने पर शासन के द्वारा 3000 रुपए प्रदान किया जाता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करने हेतु मोर मितान मोर संगवारी कार्यक्रम भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा चलाया जा रहा है। इसके अलावा महिलाओं को भी परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी देते हुए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। इस दिशा में जागरूकता के लिए विकासखंड के चिन्हित गांव में सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आम नागरिकों से उपरोक्त सेवाओं का लाभ उठाने एवं अधिक जानकारी के लिए निकटम स्वास्थ्य केंद्र या मितानिन से सम्पर्क करने की सलाह दी जा रही है।


अन्य पोस्ट