महासमुन्द

स्वर्णकार महिला मंडल का दीपावली मिलन
25-Nov-2023 2:37 PM
स्वर्णकार महिला मंडल का दीपावली मिलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 25 नवंबर। छत्तीसगढ़ी स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा आंवला नवमी समारोह एवं दीपावली मिलन बड़े धूमधाम से मनाया गया। पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित सोनी स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने आंवला वृक्ष की परिक्रमा, पूजन एवं आरती के साथ ही दीपावली की मंगल कामना के साथ एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए सर्वे भवन्तु सुखिन: की कामना की।       भोजन के उपरांत मनोरंजन के तहत महिलाओं द्वारा कुर्सी दौड़ एवं सिक्का उछालने की प्रतियोगिता हुई। कुर्सी दौड़ में प्रथम ममता सोनी, द्वितीय कुंती सोनी रही। सिक्का प्रतियोगिता में प्रथम डॉली सोनी, द्वितीय जयश्री स्वर्णकार रही। बच्चों की प्रतियोगिता में प्रथम शौर्यदीप सोनी, द्वितीय आर्यन सोनी, सांत्वना पुरस्कार आयुष, आयांश एवं पृथ्वीराज सोनी को प्राप्त हुआ।

इस समारोह में सरला सोनी, राखी सोनी, कुंती सोनी, सरोज सोनी, डाली, दीक्षा, बरखा, पूर्णिमा, आशा, सारिका, शिखा सोनी, प्रतिमा, लता सोनी, नीता सोनी आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट