महासमुन्द

नवजात की लाश मिली
19-Nov-2023 3:02 PM
नवजात की लाश मिली

महासमुंद, 19 नवंबर। सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम तोरेसिंघा में 17 नवम्बर शुक्रवार को शाम करीब 4.30 बजे नवजात शिशु की लाश लावारिस हालत में मिली है।

सरायपाली निवासी विजय प्रकाश प्रधान ने पुलिस को इसकी सूचना दी कि ग्राम तोरेसिंघा में कोठार के पास अज्ञात शिशु मृत अवस्था में पड़ा है। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है। 


अन्य पोस्ट