महासमुन्द
गोवर्धन पूजा कर गायों को खिलाई खिचड़ी
16-Nov-2023 3:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,16 नवंबर। ग्राम नर्रा में दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को लक्ष्मी पूजन के बाद रात में गौरा-गौरी की प्रतिमा विराजित कर शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार को अन्नकूट गोवर्धन पूजा पर परंपरा अनुसार किसान अपने गाय व बैलों को नदी व तालाब से नहला, पूजा-अर्चना कर खिचड़ी खिलाई। गोठान में साहड़ादेव की पूजा-अर्चना कर सोहई बांधी गई। यदुवंशियों ने दोहे के साथ राउत नाचा का प्रदर्शन भी किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे