महासमुन्द
भाई के माथे पर तिलक लगा दीर्घायु की कामना
16-Nov-2023 3:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 16 नवंबर। ग्राम कांपा में बुधवार को भाई दूज पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही बहनें भाई की लंबी उम्र की कामना के लिए पूजा-अर्चना करते नजर आईं। बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों के सुख-दुख में हमेशा साथ देने का वचन दिया। परंपरा के अनुसार एक-दूसरे को उपहार भी दिया। अंचल में भाई दूज को लेकर काफी उत्साह रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे