महासमुन्द

मतदान दिवस के दिन औद्योगिक उपक्रमों में नियोजित व्यक्तियों के लिए सवैतनिक अवकाश
15-Nov-2023 4:10 PM
मतदान दिवस के दिन औद्योगिक उपक्रमों में नियोजित व्यक्तियों के लिए सवैतनिक अवकाश

महासमुंद, 15 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने मतदान के दिन कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश की मंजूरी में उल्लेखित प्रावधान अनुसार मतदान दिवस शुक्रवार 17 नवम्बर 2023 को मतदान हेतु सवेतन अवकाश स्वीकृत किया है। आदेश में महासमुंद जिला अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक सरायपाली.39, बसना.40, खल्लारी.41 एवं महासमुंद.42 में किसी कारोबार, व्यवसायए औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को मतदान दिवस शुक्रवार 17 नवम्बर 2023 को मतदान हेतु सवेतन अवकाश स्वीकृत किया गया है।


अन्य पोस्ट