महासमुन्द

जिले में आज शाम थमेगा प्रचार-प्रसार, चारों विधानसभा क्षेत्रों से 53 उम्मीदवार मैदान में
15-Nov-2023 4:08 PM
जिले में आज शाम थमेगा प्रचार-प्रसार, चारों विधानसभा क्षेत्रों से  53 उम्मीदवार मैदान में

 8 लाख 55 हजार 503 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का उपयोग

महासमुंद,15 नवंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निवार्चन-2023 के अंतर्गत द्वितीय चरण में विधानसभा क्षेत्र महासमुंद, खल्लारी, बसना एवं सरायपाली में 17 नवम्बर को होने वाले मतदान के लिए बुधवार 15 नवम्बर को शाम पांच बजे तक प्रचार-प्रसार थम जाएगा। मतदान की समाप्ति समय के 48 घंटे पूर्व से सार्वजनिक मंचों से प्रचार.प्रसार प्रतिबंधित रहेगा। लेकिन इस दौरान प्रत्याशी घर-घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। विधानसभा क्षेत्र महासमुंद.42 से 20 उम्मीदवार, खल्लारी.41 से 15, बसना.40 से 10 एवं सरायपाली.39 से 08 कुल 53 उम्मीदवार मैदान में हैं।

विधानसभा आम निर्वाचन के लिए दूसरे चरण में 17 नवम्बर को जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 1079 मतदान केन्द्रों में सवेरे आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत वर्तमान में कुल 8 लाख,55 हजार 503 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। जिसमें 4 लाख, 21 हजार 769 पुरुष मतदाता, 4 लाख, 33 हजार 714 महिला मतदाता एवं 20 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। इसमें 80 से अधिक आयु वर्ग के 7 हजार 576 वरिष्ठ मतदाता है एवं 5 हजार 288 दिव्यांग मतदाता है तथा 375 सेवा मतदाता पंजीकृत हैं। 
 


अन्य पोस्ट