महासमुन्द
ससुर-बहू में मारपीट
15-Nov-2023 3:48 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 15 नवंबर। ससुर-बहू में मारपीट का मामला सामने आया है।
जिले के कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम लुकुपाली स्थित प्रार्थी के घर के बाहर सडक़ पर ससुर ने प्रार्थी बहू को गाली गलौज करते हुये हाथ मुक्के से मारपीट कर चोट पहुंचाया। वहीं प्रार्थी रूखमणी सोनी ने भी लुकूपाली कोमाखान निवासी अपने ससुर को किसी बात को लेकर विवाद के दौरान गाली गलौच मारपीट की।
घटना की सूचना कोमाखान थाने में खेमराज सोनी वार्ड 14 निवासी ने दी। पुलिस के अनुसार घटना दीपावली के दूसरे दिन 13 नवम्बर की है। बहरहाल प्रार्थी की सूचना पर पुलिस ने भादवि की धारा 294, 323 के तहत अपराध कायम कर कार्रवाई विवेचना में ले लिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे