महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 3 नवंबर। प्रदेश में मतदान के पखवाड़े भर पूर्व क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मजदूरों को ईंट भट्ठा दलाल दीगर प्रांत भेज रहे हंै। इस बार भी पुलिस एवं प्रशासन मौन है। मजदूरों के दीगर प्रांत कमाने-खाने जाने से इस बार के चुनाव भी प्रभावित होंगे।
ईंट भट्ठों में काम करने मजदूर दलाल इस वर्ष भी बगैर पंजीयन के ही मज़दूरों को प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में उत्तर प्रदेश के ईंट भट्ठा ले जा रहे हंै। दशहरा मनाने के बाद मजदूरों का दूसरी जगह जाने का दौर तेजी से प्रारम्भ हो चुका है। हालात इतने खराब है कि प्रशासन द्वारा मतदान के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, परन्तु प्रतिदिन मजदूरों को भट्ठा दलालों द्वारा चुनाव पूर्व ही भेजते देख भी रहे हंै। इसके बावजूद प्रशासन मौन है।
ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शासन के पलायन नहीं होने देने के वायदे के बावजूद प्रतिदिन सैकड़ों मजदूर क्षेत्र से अन्य प्रांतों में जा रहे हंै।
एडवांस के जाल में फंस कर मजबूर होते मजदूर
क्षेत्र से प्रतिवर्ष ईंट भट्ठा जाने वाले अधिकांश मजदूर मजबूरी में ही दीगर प्रांत जाते हैं। पलायन के बाद रथयात्रा के समय वापस लौटते मजदूरों की हालत दयनीय होती है। अपने गांव पहुंचते ही अधिकांश मजदूर थोड़ा नगदी और ज्यादा कर्ज लेकर ही लौटते हैं। मजदूर परिवारों पर भट्ठा दलालों का कर्ज होने से वे अगले वर्ष पुन: पलायन के लिए मजबूर होते हंै। यह सिलसिला लगातार चलता आ रहा है। घर वापसी के बाद मजदूर इतने कमजोर और लाचार हो जाते हैं कि वे यहां और मेहनत कर कमाने के लायक नहीं रहते।लिहाजा वे भ_ा दलालों से ही रुपये उधार लेकर पुन: भट्ठा जाने की स्वीकृति दे देते हंै।
जितना पसीना मजदूरों का, उतना धन दलालों का
कमाने-खाने दीगर प्रांत जाने में एक बात महत्वपूर्ण है, वह यह कि भट्ठा जाने वाले मजदूरों से ही कमीशन के रूप में भट्ठा दलाल कमाते हंै। कुछ मजदूरों के अनुसार अन्य प्रांतों में मजदूरों को मिलने वाली प्रति हजार ईंट बनाने की राशि में से मात्र आधी राशि ही मजदूरों को नसीब होती है और आधी राशि भट्ठा दलालों के जेब मेंजाती है। भट्ठा में मजदूर परिवार जितनी ज्यादा मेहनत करते हैं, दलालों की कमाई भी उतनी ही बढ़ती जाती है।
मजदूर कर्ज में, दलालों की पूंजी करोड़ों में
कमाने-खाने दीगर प्रांत जान वाले मजदूर वास्तव में अपने ग्राम में शासन की योजनाओं से ही अपना पेट भरते हंै। इनके पास रहने के लिए न तो पक्की छत होती है और न ही इनके परिवार के बुजुर्ग एवम बच्चों की ठीक से देख रेख ही कर पाते है। जबकि इन्हीं मजदूरों की मेहनत के पसीने की कमाई से प्राय: सभी भट्ठा दलाल करोड़पति बन चुके हंै। वहीं इन निर्धन मजदूरों से समय समय पर वोट देने का अधिकार भी छीन लिया जाता है और कभी कभी पंचायत स्तर के चुनावों में अपनो को जितवाने इनके वोट भी बकायदा भट्ठा से इन्हें लाकर उपयोग किये जाते हंै।