महासमुन्द

खेतों में अधपकी-सुनहरी लहलहाती बालियां, हरूना किस्म के धान की कटाई शुरू
30-Oct-2023 4:50 PM
खेतों में अधपकी-सुनहरी लहलहाती बालियां,  हरूना किस्म के धान की कटाई शुरू

महासमुंद, 30 अक्टूबर। जिले के गांवों की ओर जाने वाली तमाम सडक़ों से दूर-दूर तक इस तरह की धानी रंग का वास्ता हो रहा है। सुबह ओस की बूंदों से भीगे खेत, खेतों में अधपकी-सुनहरी लहलहाती बालियां भले किसे मोहित नहीं करेंगी? इस बार खेतों से समृद्धि का सपना देख रहे अंचल के किसान काफी खुश हैं। मौसम नेे साथ दिया तो इस साल सोलह आने फसल की उम्मीद है। हरूना किस्म के धान की कटाई शुरू हो चुकी है। 
 


अन्य पोस्ट