महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 अक्टूबर। बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव में उडऩदस्ता और पुलिस की सयुंक्त टीम ने 275 नग साड़ी जब्त कर बसना थाना में सुपुर्द किया है। इसकी कीमत लगभग 55 हजार रुपए बताई गई है।
टीम के अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन प्रभात मलिक द्वारा विधानसभा निर्वाचन दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने सामग्री जैसे नगद राशि, सामग्री तथा नशीले पदार्थ का परिवहन और वितरण को रोकने के लिए विधानसभा में फ्लाइंग स्क्वाड दल तैनात है। मिली सूचना के आधार पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए शनिवार की शाम 6 बजे बसना विधासनभा के गांव नवागांव गनेकेरा में छापामार कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में राजेश भोई के घर से निर्वाचन के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने वाली सामग्री दो बंडलों में 275 नग कीमत 55 हजार रुपए की साडिय़ां बरामद की गई। फ्लाइंग स्क्वायड दल ने राजेश भोई से साडिय़ों के संबंध में पूछताछ की। साडिय़ां किस प्रत्याशी की है, पूछने पर उसने कुछ नहीं बताया। जब्त साडिय़ों का पंचनामा बनाकर बसना थाने के सुपुर्द किया गया।
राजेश भोई से पुलिस ने यह भी पूछा कि साडिय़ां कहां से खरीदी गई हैं, कितने की हैं, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। एफ एसटी अधिकारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव में बड़ी मात्रा में निर्वाचन के दौरान कि मतदाताओं को प्रभावित करने वाली सामग्री को जगह-जगह डंप करने की संभावना है। कार्रवाई में बसना उडऩदस्ता वाली टीम के अभिषेक अग्रवाल, रसीम खान एवं नीलकमल पटेल का योगदान रहा।