महासमुन्द

नो पार्किंग में बिना संकेत खड़े ट्रक से कार जा टकराई, एक की मौत, तीन घायल
27-Oct-2023 2:33 PM
नो पार्किंग में बिना संकेत खड़े ट्रक से कार  जा टकराई,  एक की मौत, तीन घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 27 अक्टूबर। बसना क्षेत्र के सांकरा थाना अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 53 ग्राम चैनडीपा के पास नो पार्किंग जगह सडक़ किनारे खड़ी ट्रक से एक कार जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोगों को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।  पुलिस के अनुसार ग्राम चैनडीपा के कोटवार ने सांकरा पुलिस को सूचना दी कि 25 अक्टूबर को सुबह चैनडीपा चौक के पास ट्रक का चालक अपने वाहन को नो पार्किंग जगह में बिना कोई संकेत के असुरक्षित ढंग से लापरवाहीपूर्वक खड़ा कर कहीं चला गया।

तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-53 सडक़ सरायपाली की ओर से आ रही ओडी कार उक्त ट्रक से टकरा गई। जिससे कार ड्राइवर सीट के बगल में बैठे युवक को गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इस दुर्घटना में कार में बैठे अन्य लोगों को भी चोटें आई है। कार चालक आनंद बडग़तिया के चेहरे, सिर व सीने में चोटें लगी है।

बगल सीट में बैठे ऋ षीधर बडग़तिया पिता आनंद (19 वर्ष) वार्ड नं. 30 साखीबाड़ा सम्बलपुर ओडि़शा की गंभीर चोट आने से मौत हो गई, वहीं कार में बैठे पुष्पलता बडग़तिया, प्रणिशा घायल हो गए हैं। उन्हें 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया है।

 दुर्घटना इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गये।  पुलिस ने मामले में शिकायत के बाद ट्रक चालक के खिलाफ  भादवि की धारा 283, 304, 337, 34 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट