महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 23 अक्टूबर। जिला सर्व आदिवासी समाज की ओर से खल्लारी विधानसभा क्षेत्र में अधिकृत रूप से कोई प्रत्याशी चुनाव में नहीं उतारा जाएगा। उक्ताशय का निर्णय कल यहां जिला सर्व आदिवासी समाज की जिला कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। उक्ताशय के अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि अनाधिकृत रूप से यदि कोई भी व्यक्ति समाज का नाम लेकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतरेगा तो उक्त स्थिति में समाज उसका साथ नहीं देगा।
विज्ञप्ति में सर्व जिला आदिवासी समाज के अध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने बताया कि बैठक में सर्व आदिवासी समाज प्रमुख राज एवं सर्कल अध्यक्ष, समस्त प्रकोष्ठ महिला एवं युवा प्रभाग, पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल थे। बैठक में सामाजिक सद्भाव, समरूपता व एकजुटता के साथ समाज की विभिन्न गतिविधियों में प्रमुखता से दायित्व निर्वहन एवं संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में आदिवासी समाज की संख्या को देखते हुए राष्ट्रीय दलों के समक्ष चुनाव घोषणा पूर्व आदिवासी नेताओं के लिए टिकट की मांग की गयी थी। लेकिन किसी भी दल ने इस समय क्षेत्र को आदिवासी प्रत्याशी नहीं दिया। इस बात पर कयास लग रहे थे किजिला सर्व आदिवासी समाज चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारेगा।
कल संपन्न बैठक में समाजजनों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर चुनाव लडऩे के विषय को सिरे से खारिज करने का निर्णय लिया। यह भी निर्णय लिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में अधिकृत रूप से कोई भी प्रत्याशी नहीं उतारेगा। स्पष्ट किया गया कि अनाधिकृत रूप से यदि कोई भी समाज का व्यक्ति समाज का नाम लेकर निर्दलीय प्रत्याशी बनकर चुनावी मैदान में उतरता है तो समाज उसका साथ नहीं देगा।
इस संबंध में थानसिंह दीवान ने कहा कि सर्व आदिवासी समाज एक सामाजिक संगठन है। हम समाज के हक और संवैधानिक अधिकार के लिए सदैव समाज के बीच में रहकर संघर्ष करते रहेंगे तथा समाजहित में ही कार्य करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी अजय ध्रुव ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज भीखम सिंह ठाकुर,थानसिंह दीवान अध्यक्ष कंवर पैरा समाज केंद्रीय महासभा, विनोद दीवान संचालक सर्व आदिवासी समाज, मोतीराम कमार, जिलाध्यक्ष कमार समाज, सूरज कुमार खडिय़ा, जिलाध्यक्ष खडिय़ा समाज अंजोर सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष, मोहन लाल ठाकुर सर्कल अध्यक्ष राजगोड़ समाज सुअरमाल, नागेंद्र ध्रुव जिला सदस्य, राजकार ध्रुव अध्यक्ष ध्रुव गोड़ समाज, एडीशन ठाकुर अध्यक्ष सरपंच संघ, राजेश ठाकुर उप सरपंच बसुलाडबरी, तुलाराम ठाकुर अध्यक्ष गोड़ समाज, बलराम ध्रुव, अध्यक्ष खल्लार गौतम नेताम संरक्षक राजगोड़ समा सुअरमार राज, हेमसागर बिंझवार,मुके ठाकुर जिलाध्यक्ष द्वय युवा प्रभाग ओमप्रकाश ध्रुव, भोज जगत, ब्रम्हदेव मांझी, ललित मंगलूराम खडिय़ा, विद्याधर, बुध खडिय़ा आदि मौजूद थे।-