महासमुन्द

560 लीटर शराब, 2 हजार किलो महुआ लाहन बरामद
22-Oct-2023 2:14 PM
560 लीटर शराब, 2 हजार किलो महुआ लाहन बरामद

महासमुंद,22अक्टूबर। जिले के आबकारी विभाग द्वारा सघन तलाशी अभियान चलाकर आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने की तिथि से 20 अक्टूबर तक कुल 773 लीटर शराब, 2000 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 01 मोटर साइकिल जब्त की गई है। जिसका कुल मूल्य 3 लाख, 23 हजार, 080 रुपए है।

20 अक्टूबर को आबकारी टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम सरिफाबाद जंगल क्षेत्र में बने झोपड़ी एवं आसपास तलाशी लेकर प्लास्टिक की बोरियों के अंदर पॉलीथिन की थैलियों में भर कर रखी गयी हाथ भ_ी महुआ शराब.560 लीटर तथा महुआ लाहन.2000 किलोग्राम बरामद किया है। आरोपी पर धारा 34-1, 34-2, 36-1, 59 क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट