महासमुन्द

शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
22-Oct-2023 2:12 PM
शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि

महासमुंद, 22 अक्टूबर। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

 महाविद्यालय में अध्ययन कर निरीक्षक बने शहीद महेंद्र कुमार पिता केजुराम ध्रुव , शहीद आरक्षक फणेश्वर सिन्हा पिता जगन्नाथ सिन्हा को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय से डॉ. रीता पाण्डेय, डॉ आर के अग्रवाल, डॉ नीलम अग्रवाल, डॉ मालती तिवारी, डा दुर्गावती भारतीय, प्रो करुणा दुबे, प्रो. सी खलखो, प्रो अजय राजा, प्रो राजेश्वरी सोनी, प्रो सरस्वती सेठ, डा अजय देवांगन, प्रो दिलीप बढ़ाई, प्रो मनबोध चौहान, प्रो जगदीश सत्यम, प्रो मनीषा बेहरा, प्रो प्रियंका चक्रधारी, अतिथि सहायक प्राध्यापक से अंजन भोई, दीप्ति पटेल, योगेश साहू, रेशमा वर्मा, पूजा जैन, रंजिता पटेल एवम महाविद्यालयीन छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट