महासमुन्द
वल्लभाचार्य कॉलेज में इतिहास को समझने सेमिनार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21अक्टूबर। कल 20 अक्टूबर को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के इतिहास विभाग में सेमिनार का
आयोजन प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल के मार्गदर्शन, डॉ. रीता पांडेय विभागाध्यक्ष इतिहास डॉ. मालती तिवारी विभागाध्यक्ष राजनीति शास्त्र के संयोजन व मृणाली चंद्राकर अतिथि व्याख्याता के सहयोग से किया गया।
प्राचार्य डॉ. अनुसुइया अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक दृष्टि से छत्तीसगढ़ में भारतीय संस्कृति की सत्ता विद्यमान है। हमें अपने जमीन से जुड़े रहने के लिए रीति रिवाज परंपराओं और संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। इसके साथ-साथ तकनीकी ज्ञान भी जरूरी है। डॉ. रीता पांडेय विभागाध्यक्ष इतिहास ने अपनी उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति की अपनी एक विशेषता है।
यहां के नदियों, गुफाओं, मंदिरों, शिलालेखों तीर्थ एवं शैल चित्रों का अवलोकन करने से प्राचीन काल की नई.नई जानकारियां मिलती हैं। इस सेमीनार का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने आसपास के तीर्थ,पर्यटन, कृषि एवं छत्तीसगढ़ी कला एवं संस्कृति से परिचय करना है।
डॉ. मालती तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सेमिनार से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास होता है। इस कार्यक्रम में एमए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने अपने.अपने विषयों पर प्रजेंटेशन दिया।
कार्यक्रम में श्रद्धा साहू, मनोहरए होरीलाल, रोशनी, हीरा, तारिणी,द्रौपदी, भूमिका, निलेश्वरी, रुचि, पूर्णिमा, अनीशा, मोनिका,गुंजा, शत्रुपा, पुष्पांजलि, आफरीन, डोमेश्वर, युगेश,प्रीतेश, युवराज,नागेश,दिव्या एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मृणाली चंद्राकर व आभार प्रदर्शन प्रज्ञा ठाकुर द्वारा किया गया।