महासमुन्द
महासमुंद, 21 अक्टूबर। डीएमएस हायर सेकेंडरी एवं शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल महासमुंद में सायबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के दिशा निर्देश में अति.पुलिस अधीक्षक अकाश राव गिरेपुंजे के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य के नेतृत्व में थाना महासमुंद क्षेत्रांतर्गत सायबर जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम के तहत किया गया।
शास. डीएमएस हायर सेकेंडरी एवं शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल महासमुंद व लगातार अन्य स्थानों में सायबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही महिलाओं को अपने सम्मान के लिए सदैव जागरूक होने के लिए प्रेरित कर आत्मनिर्भर बनाने, नशा व अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त कार्यक्रम में महिला सेल प्रभारी सुचित्रा विदानी एवं महिला आरक्षक अन्नु भोई, स्कूल स्टाफ, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।