महासमुन्द

मंदिरों में मनोकामना ज्योति प्रज्जवलित, श्रद्धालुओं की भीड़
19-Oct-2023 3:32 PM
मंदिरों में मनोकामना ज्योति प्रज्जवलित, श्रद्धालुओं की भीड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 19 अक्टूबर।
नवरात्र पर मां खल्लारी के दर्शन करने पहाड़ी पर 828 सीढिय़ां चढक़र प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। माँ चंडी मंदिर में भी दर्शन कर मनोकामना ज्योति प्रज्जवलित कर व प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इसी के साथ तेंदुकोना मार्ग पर स्थित छोटी खल्लारी माता में भी लोग दर्शन कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।  प्रदेश पर्यटन मण्डल के सदस्य अंकित ने इस संबंध में बताया कि नवरात्र एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ होता है-नौ रातों का समय। इन नौ रातों और दस दिनों के दौरान, शक्ति/देवी की पूजा की जाती है। नवरात्र उत्सव देवी अंबा (विद्युत) का प्रतिनिधित्व है। वसंत की शुरुआत और शरद ऋ तु की शुरुआत, जलवायु और सूरज के प्रभावों का महत्वपूर्ण संगम माना जाता है। ये दो समय मे मां दुर्गा की पूजा के लिए पवित्र अवसर माना जाता है।

नवरात्री और देवी पूजा का उल्लेख सिख धर्म के ऐतिहासिक ग्रंथों में मिलता है, ख़ासकर गुरु गोबिंद सिंह द्वारा रचित दसम ग्रंथ में। इतिहासकारों के मुताबिक़ सिक्खों की देवी शक्ति और शस्त्रों के लिए इज़्ज़त और श्रद्धा शक्ता हिंदूओं की परंपराओं से काफ़ी मिलती जुलती है। अंकित ने बताया कि नवरात्र की पंचमी को ग्राम बोडऱीदादर में चंडी देव मंदिर में और अष्टमी को घुंचापाली स्थित चंडी मंदिर में उनके परिवार की ओर से भंडारे का आयोजन रखा गया है, जिसमें उन्होंने सभी से शामिल होने की अपील की है ।
 


अन्य पोस्ट