महासमुन्द

एक ने अस्पताल में दम तोड़ा, दूसरे ने फांसी लगाई
18-Oct-2023 2:50 PM
एक ने अस्पताल में दम तोड़ा, दूसरे ने फांसी लगाई

महासमुंद, 18 अक्टूबर। जिले में एक ने अस्पताल में दम तोड़ा, दूसरे ने फांसी लगाई।
बागबाहरा थाने में शासकीय अस्पताल की रिपोर्ट पर भूमि बघेल (19) वार्ड नं 11 बागबाहरा की मौत की सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम किया है। सूचना देने वाले कार्तिकेशवर साहू ड्रेसर शासकीय अस्पताल बागबाहरा ने थाने में सूचना दी है कि मृतका का इलाज के दौरान 17 अक्टूबर को शासकीय अस्पताल बागबाहरा में मौत हो गई है। इसी तरह एक अन्य मामले में कोमाखान पुलिस ने 17 अक्टूबर को कुम्हार पारा निवासी मिथलेश पिता टीकम ठाकुर (21) बिछलादादर कोमाखान की मर्ग कायम किया है। कल शाम 5 बजे मृतक के पिता टीकम सिंह (53 ) बिछलादादर कोमाखान ने पुलिस को इसकी सूचना दी कि किराये के मकान में उसके बेटे मिथलेस ने बाथरूम में फ ांसी लगा ली है। रिपोर्ट पर से  मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया।

 


अन्य पोस्ट