महासमुन्द

स्वा. कर्मियों ने ली मतदान की शपथ
18-Oct-2023 2:45 PM
स्वा. कर्मियों ने ली मतदान की शपथ

महासमुंद,18 अक्टूबर। सरायपाली जिला निर्वाचन कार्यालय महासमुंद से प्राप्त निर्देश के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्व. मोहनलाल चौधरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच एल जांगड़े, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर घृतलहरे व बीपीएम शीतल सिंह के मार्गदर्शन में स्टाफ  को मतदाता शपथ दिलाई गई।  इस कार्यक्रम में शामिल हुए अधिकारी-कर्मचारियों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय महासमुंद को भेजा गया। 
 


अन्य पोस्ट