महासमुन्द
शराब समेत एक गिरफ्तार
15-Oct-2023 4:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,15 अक्टूबर। महासमुंद की थाना बागबाहरा पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करते दीगर प्रांत के एक आरोपी से 250 नग देशी मदिरा प्लेन शराब कुल 45 लीटर कीमती 20 हजार रुपए तथा परिवहन में प्रयुक्त वाहन आयसर ट्रक कीमती कुल 20 लाख रुपए को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रवीण ठाकुर है।
बागबाहरा थानेदार निरीक्षक महेश साहू को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने ट्रक में अवैध रूप से शराब परिवहन कर रहा है। सूचना की तस्दीकी हेतु पुलिस की टीम पिथौरा चौक बागबाहरा पहुंचकर संदेही वाहन का इंतजार कर रही थी। बाद में उक्त वाहन को रोककर नाम पता पूछने के बाद वाहन की तलाशी ली गई। वाहन में केबिन के अंदर खाकी बक्सों और सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियों में देशी प्लेन मदिरा शराब मिला।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे