महासमुन्द

केवी में कौशल विकास के लिए मशरूम खेती का प्रशिक्षण
14-Oct-2023 3:01 PM
केवी में कौशल विकास के लिए मशरूम  खेती का प्रशिक्षण

महासमुंद, 14 अक्टूबर। केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4 के तहत मशरूम की खेती के प्रशिक्षण कार्य का आयोजन 16 अक्टूबर 2023 से केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के प्रांगण में नि:शुल्क किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में लगभग 120 प्रशिक्षार्थियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है. जिसमें लगभग 40 प्रतिशत केंद्रीय विद्यालय महासमुंद के छात्र एवं छात्राएं होंगे और 60 प्रतिशत विद्यालय के बाहर अन्य बेरोजगार युवक एवं युवतियां होंगी। जिनकी उम्र 15 साल से 45 वर्ष के बीच हो। इन सभी प्रतिभागियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है।

यह प्रशिक्षण कार्य न्यूनतम 210 घंटे का रहेगा। अपील की गई है कि जो भी युवक युवतियां मशरूम प्रशिक्षण शिविर केंद्रीय विद्यालय महासमुंद छग में भाग लेना चाहेंगे, वे आवश्यक दस्तावेज मोबाइल नम्बर, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर एवं अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, दो फ ोटो के साथ रजिस्ट्रेशन हेतु विद्यालय पहुंचें। 

प्रवेश के लिए प्रभारी

गुलाब आवड़े.9399097689, 9926038635, सीताराम पटेल.9630881880, केंद्रीय विद्यालय महासमुंद से मिलने का समय दोपहर 2.40 से 3.20 बजे तक निर्धारित है। उपरोक्त नंबरों से संपर्क करने के पश्चात ही विद्यालय में प्रवेश करें।,
 


अन्य पोस्ट