महासमुन्द

फांसी पर झूलती मिली युवक की लाश
14-Oct-2023 1:43 PM
फांसी पर झूलती मिली युवक की  लाश

महासमुंद,14 अक्टूबर। तेन्दुकोना पिथौरा रोड उरी डोंगर पास सूने मकान में 18 वर्षीय अज्ञात युवक ने फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी शिनाख्ति पिथौरा थाना क्षेत्र के अमोदीडीह ग्राम के दिनेश पिता युद्धिष्ठिर निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसके परिजनों को सौंप दिया है।

तेंदुकोना थाने के प्रभारी श्री राणा से मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिक जानकारी में मृतक बीती शाम अपने एक दोस्त के साथ मोटर साइकिल से दूसरे गांव के लिए गया था, लेकिन वह मेमरा में उतर गया और बस से मामा के घर जाने की बात कहकर मित्र को मोटरसाइकिल से वापस गांव भेज दिया।

आज सुबह उर्री डोंगर के पास सडक़ किनारे एक सूने मकान में निकले छड़ में एक रस्सी से फ ांसी लटके एक युवक ने देखा। युुवक ने इसकी सूचना ग्रामवासियों को दी और ग्रामवासियों ने इसकी सूचना तेन्दूकोना थाने में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पतासाजी की तो युवक अमोदीडोह का दिनेश निषाद निकला। पुलिस विभिन्न कोणों से आत्महत्या के कारणों के लिये विवेचना में जुटी है।


अन्य पोस्ट