महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 अक्टूबर। महासमुंद जिले की थाना पटेवा पुलिस ने कल 12 अक्टूबर को 7 गिरफ्तार वारंटियों की तामीली कर न्यायालय पेश किया है। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपुंजे, एसडीओपी पिथौरा प्रेमलाल साहू ने आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर अधिक से अधिक वारंटों की तामीली करने हेतु अपनी टीम को निर्देशित किया था।
उक्त निर्देशों का पालन करते हुए कल 12 अक्टूबर को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी महासमुंद में प्रकरण क्रमांक 425-2020 के वारंटी अभियुक्त छन्नू टण्डन उम्र 31 वर्ष साकिन पचरी थाना पटेवा, प्रकरण क्रमांक 143-2022 के वारंटी अभियुक्त मन्नू लाल साहू उम्र 60 वर्ष साकिन गोंगल थाना पटेवा, लोकेश साहू साकिन गोंगल थाना पटेवा, पीला उर्फ रेशम साहू उम्र 33 वर्ष साकिन गोंगल, होताराम साहू उम्र्र 48 वर्ष साकिन गोंगल थाना पटेवा, प्रकरण क्रमांक 546-2016 के वारंटी साक्षी, बलराम बरिहा उम्र 22 साल साकिन झलप थाना पटेवा, प्रकरण क्रमांक 1429-2018 के वारंटी साक्षी, बुटुराम पटेल उम्र 42 वर्ष साकिन धनगांव रायतुम को न्यायालय पेश किया। संपूर्ण कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक शशांक पौराणिक, प्रआर प्रदीप बरिहा, आरक्षक नरेश जोशी, आरक्षक अनिल गिलहरे, आरक्षक गिरवर साहू, आरक्षक आशीष जांगड़े, महिला आरक्षक पुष्पलता ठाकुर एवं थाना पटेवा स्टाफ द्वारा की गई है।