महासमुन्द

अवैध शराब बेचते 11 पकड़े गए
13-Oct-2023 3:12 PM
 अवैध शराब बेचते 11 पकड़े गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 अक्टूबर।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में शराब की अवैध बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए धारा 34-2 के 11 मामले पंजीबद्ध कर देशी विदेशी व महुवा शराब कुल मात्रा 140 लीटर शराब की गई। बरामद शराब की कीमत लगभग 44 हजार रुपए आंकी गई है। कुल 18 अलग-अलग मामलों में अवैध शराब बेचते हुए व शराब पिलाते हुए 19 आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किए गए हैं। जिले के सभी थानों में लगातार शराब की अवैध बिक्री के विरुद्ध अभियान जारी है। कल 11 अक्टूबर को थाना पटेवा में 3, बागबाहरा में 2, बसना में 1, कोमखान में 1, महासमुंद में 1, खल्लारी में 1, सांकरा में 1 आरोपी शराब की अवैध बिक्री करते पकड़े गए हैं। 

जिले की थाना बसना पुलिस ने 25 लीटर महुआ शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को जप्त कर एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है। मुखबिर के बताये गये पते पर पहुंच घेराबंदी कर नरेश डडसेना उम्र 30 साल साकिन खरोरा को प्लास्टिक बोरी के अंदर रखे एक 20 लीटर वाली जरकीन में भरी 20 लीटर देशी महुआ शराब व एक सफेद कलर के 05 लीटर वाली जरकीन में भरी 05 लीटर देशी महुआ शराब कुल 25 लीटर देशी महुआ शराब किमती 5 हजार रुपए, परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 40 हजार रुपए बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34-2 आबकारी एक्ट के तहत ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।

 


अन्य पोस्ट