महासमुन्द

राज्य स्तरीय लोक उत्सव के लिए बेमचा स्कूल के 3 बच्चों का चयन
12-Oct-2023 4:06 PM
 राज्य स्तरीय लोक उत्सव  के लिए बेमचा स्कूल  के 3 बच्चों का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 अक्टूबर।
जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में किया गया। जिसमें डीएमसी कमलानारायण, जागेश्वर सिन्हा, बीआरसीसी हेमेन्द्र आचार्य, चमन चंद्राकर, निर्णायक सुरेन्द्र मानिकपुरी, तोषणगिरी गाोस्वामी, तुलेन्द्र सागर, आयोजन प्रभारी सम्पा बोस एपीसी की उपस्थिति में 10 विधाओं पर जिले के विभिन्न विकासखंडों में स्थित हाई, हायर सेकण्ड्री स्कूलों के विद्यार्थियों ने सहभागिता निभाई।

इसमें बेमचा हायर सेकण्डरी स्कूल से तीन विधा यथा एकल लोक नृत्य में गैंद लाल साहू, एकल गायन लोकगीत में कुमार दास मानिकपुरी, स्थानीय खेल खिलौने में डाली यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनका चयन राज्य स्तरीय लोक उत्सव के लिए हुआ है। तीनों विद्यार्थी कक्षा 12 वीं कला समूह के हैं। इन तीनों ने सांस्कृतिक प्रभारी शिक्षक महेश्वरी साहू के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा दिखाई। उन तीनों के राज्य स्तरीय कला उत्सव में चयन के लिए विद्यालय में हर्ष व्याप्त है।

प्राचार्य के साथ शिक्षक स्टाफ एसएल पाटकर, पीके ध्रुव, वाय एस बलिहार, तुलेन्द्र सागर, नवीन चन्द्राकर, किरण पटेल, पीएल साहू, तारिणी कहार, महेश्वरी साहू, वीके तिवारी, कुन्ती दीवान, गंगा बंजारे, जुगनी गुंबर, अमृता कौर, संगीता चन्द्राकर, अराधना साहू, सेवनदास मनुकपुरी, विनोद वर्मा, पूर्णिमा सिन्हा, रश्मि चन्द्राकर, हेमलता साहू, सुमन भारती कोसरे, पार्वती चन्द्राकर, शकुंतला सोनी, सुषमा सागर, रूखमणी साहू, चेष्टा राय, प्रदीप यादव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।  
 


अन्य पोस्ट