महासमुन्द

रेहटीखोल नाके से होकर गुजरती कार से 39 लाख नगदी बरामद
11-Oct-2023 3:50 PM
रेहटीखोल नाके से होकर गुजरती  कार से 39 लाख नगदी बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 अक्टूबर।
पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में चुनावी आचार संहिता के दौरान अंतराज्ययी नाका रेहटिखोल बैरियर से वाहन चेकिंग के दौरान 39 लाख 4 हजार रुपए नगद के साथ परिवहन में प्रयुक्त 2 लाख कीमती वाहन बरामद किया है। 

मालूम हो कि आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होते ही महासमुंद पुलिस की सख्ती बढ़ी है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह की टीम जिले में अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई में लगी हुई है। इसी के तहत कल 10अक्टूबर को अंतर राज्यीय चेक पोस्ट एन एच 53 रोड ग्राम रेहटीखोल में संदिग्ध वाहनों की जांच के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार को रोककर चेक किया गया।

उक्त वाहन में तीन व्यक्ति भूपेन्द्र देवांगन उम्र 23 साल डीडी नगर रायपुर,दीपक कुमार शर्मा उम्र 26 साल साकिन चौबे कालोनी रायपुर तथा अमरदीप सिंह उम्र 30 साल साकिन खमतराई रायपुर बैठे मिले। पूछताछ के बाद वाहन की जांच की गई । कार की बीच  सीट में एक बैग के अंदर से 500 रुपए के कुल 586 नोट कुल 29 लाख3000,  200 रुपए के 405 नोट कुल 81 हजार रुपए, 100 रुपए के कुल 200 नोट कुल 20 हजार, जुमला 39 लाख 4 हजार रुपए मिला। उक्त नगदी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने हेतु  धारा 91 जा.फौ. का नोटिस दिया गया। आरोपियों ने उक्त रुपए थेके संबंध में कागजी दस्तावेज नहीं होना बताया जिस पर गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन नगद राशि एवं घटना में प्रयुक्त वाहन एक मारूती स्वीफ्ट डिजायर कार कीमती 2 लाख रुपए को जप्त कर धारा 102जा.फौ. के तहत कार्रवाई की गई।

यह सम्पूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्ष धर्मेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक आकाश राव एवं अनु0अधिकारी (पुलिस) सरायपाली अभिषेक केसरी के निर्देशन में थाना सिंघोडा प्रभारी  निरीक्षक उमेश वर्मा, सायबर सेल प्रभारी  निरीक्षक नसीम उद्दीन खान, प्रआर नवीन भोई, आर. हेमन्त नायक, संदीप भोई, सुशांत बेहरा, जैकी प्रधान, बिरेन्द्र कर, वीरेन्द्र बाघ, जीवर्धन बरिहा, रोहित सिदार, धर्मेन्द्र साहू, कृष्णकुमार यादव, जितेन्द्र आदिले, राजकुमार यादव के द्वारा की गई है।


अन्य पोस्ट