महासमुन्द
रोड नहीं तो वोट नहीं नारे के साथ चुनाव बहिष्कार में उतरे सीतापुर के ग्रामीण
11-Oct-2023 3:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 अक्टूबर। बसना विधानसभा अंतर्गत आने वाले गांव सीतापुर के ग्रामीण 3 दिनों से चुनाव बहिष्कार के नारे लगा रहे हंै। समाचार लिखते तक किसी जनप्रतिनिधि अथवा अधिकारी ने इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया है। आचार संहिता लगने से पहले नाराज ग्रामीण जिला कलेक्टर के पास पहुंचे थे।
उन्होंने कलेक्टर को अपनी समस्याएं सुनाई है। मालूम हो कि यह गांव बसना से बिलाईगढ़ मार्ग पर पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि नरसिंगपुर और मुख्यमार्ग जाने के लिए यहां के छात्र छात्राओं सहित मरींजों को भी काफ ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पक्की सडक़ नहीं होने के कारण बरसात में परेशानी और बढ़ जाती है। सडक़ की मांग कई बार शासन प्रशासन से की जा चुकी है। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसलिए मजबूरन विधानसभा चुनाव का बहिष्कार का निर्णय लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे