महासमुन्द
शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन
11-Oct-2023 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11अक्टूबर। स्वामी आत्मानंद तुमगांव में रचनात्मक आंकलन एक एवं रचनात्मक आंकलन दो के पश्चात छात्रों के शैक्षिक स्तर की जानकारी हेतु शिक्षक अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें प्रत्येक छात्रों के परिक्षाओं की उत्तरपुस्तिका उनके अभिभावकों को दिखाया गया। ताकि अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षिक स्तर का पता चल सकें। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रों के बौद्धिक स्तरों को बढ़ावा देना हैं।
इस बैठक में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय तुमगांव के प्राचार्य लंकेश कुरील, दीवान, सिद्धांत गायगौरे एवं समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे