महासमुन्द

आचार संहिता लागू, शासकीय-सार्वजनिक संपत्ति से राजनीतिक विज्ञापन-पोस्टर हटाए गए
10-Oct-2023 2:54 PM
 आचार संहिता लागू, शासकीय-सार्वजनिक संपत्ति  से राजनीतिक विज्ञापन-पोस्टर हटाए गए

बगैर अनुमति जुलूस, रैली नहीं निकालेगी, अ-शस्त्र लेकर कोई भी सार्वजनिक स्थान पर नहीं निकलेगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 अक्टूबर।
विधान सभा चुनाव की रणभेरी बजते ही महासमुंद जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। आचार संहिता लागू होते ही जिले भर में शासकीय संपत्ति, सार्वजनिक संपत्ति यथा सरकारी कार्यालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सडक़ मार्ग, बिजली पोल, टेलिफोन खंभे, नगर निकायों के भवनों से राजनैतिक चस्पा विज्ञापनों की चस्पा और दीवारों पर से राजनीतिक पोस्टर आदि हटा लिए गए हैं। महासमुंद जिले में धारा.144 प्रभावशील हो चुकी है। जिला दण्डाधिकारी प्रभात मलिक ने इसका आदेश जारी की है। 

महामसुंद विधानसभा निर्वाचन 2023 के घोषित कार्यक्रम अनुसार जिले में 17 नवम्बर 2023 को मतदान एवं 03 दिसम्बर 2023 को मतगणना नियत है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रभात मलिक ने जारी आदेश में कहा है कि सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखा जाना है। इसके अतिरिक्त चूंकि पुलिस अधीक्षक महासमुंद से भी परामर्श के अनुसार एवं उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत धारा 144 -1 एवं  2 लागू किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रभात मलिक ने आदेश पारित किया है कि सम्पूर्ण महासमुंद जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु तत्काल कार्रवाई आवश्यक है। ताकि निर्वाचन में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग भयमुक्त वातावरण में निर्भय होकर कर सके। जिसके तहत बिना अनुमति के कोई जुलूस या रैली नहीं निकाली जाएगी। कोई भी व्यक्ति न तो किसी प्रकार का शस्त्र, तलवार, फरसा, भाला, लाठी, चाकू, छुरा, कुल्हाड़ी, गुप्ती, त्रिशुल, खुकरी, सांग एवं बल्लम अथवा अन्य अस्त्र.शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थान पर नहीं निकलेगा। अपवाद जो व्यक्ति शासकीय कर्तव्य पर हैं, ड्यूटी के दौरान अस्त्र.शस्त्र धारण कर सकेंगे। ऐसे ही वृद्ध विकलांग जो लाठी के बिना चलने में असमर्थ हैं वे लाठी का प्रयोग कर सकते हैं।

उन्होंने अपने आदेश में कहा है कि चूंकि यह संकटकालीन तथा आपातकालीन स्थिति एकाएक उत्पन्न हुई है और किसी पक्ष या व्यक्ति को सुनवाई का अवसर देना संभव नहीं है। यह आदेश सर्व साधारण को संबोधित है एवं प्रत्येक जनसाधारण पर तामील किया जाना संभव नहीं है। अत: यह आदेश दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत धारा 144-2 के अंतर्गत समयाभाव के कारण सार्वजनिक हित को दृष्टिगत रखते हुएए एकतरफा कार्यवाही कर पारित किया गया है। यह आदेश 09 अक्टूबर 2023 को दोपहर 03 बजे से 05 दिसम्बर 2023 को मध्यरात्रि 12 बजे तक सम्पूर्ण महासमुंद जिले में प्रभावशील होगा।

उन्होंने बताया कि कोई भी मतदाता हेल्प लाइन एप की सहायता से मतदाता सूची में अपना नाम खोजने से लेकर पंजीकरण, संशोधन या विलोपन के लिए फार्म जमा कर सकता है। इस पर उम्मीदवारों का विवरण जाना जा सकता है। शिकायत भी की जा सकती है। इसी तरह हेल्प लाइन नंबर 1950 पर भी सूचना दी जा सकती है। राज्य स्तर पर टोल फ्री नंबर 180023311950 एवं जिला स्तरीय टोल फ्री नंबर . 1950 पर भी चुनाव संबंधी शिकायत की जा सकेगी। 
जबकि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय 
 


अन्य पोस्ट