महासमुन्द
महासमुंद, 4 अक्टूबर। पेंशनर एसोसिएशन तहसील शाखा महासमुंद की नियमित मासिक बैठक एक अक्टूबर को गायत्री मंदिर परिसर बेमचा में आहुत हुई। बैठक में दिवंगत पेंशनर जीवनलाल को श्रद्धांजिल दी गई। नए सदस्यों चंद्रोराम यादव, भूषणलाल साहू, थानूराम साहू, संतराम तारक, अंबिका प्रसाद शर्मा, आईएम कुरैशी, दिनेश सिंह ठाकुर, हरिराम नशीने, नोहरलाल चंद्राकर, सुजान यदु, जोहनलाल साहू, रामानंद यादव, तारकेश्वर पुरी गोस्वामी का श्रीफल व गुलाल से सम्मान किया गया। इसके बाद सांगठनिक चर्चा करते हुए आगामी माह में राज्य स्तरीय सम्मेलन की पूर्व तैयारियों के संबंध में प्रकाश डाला। पेंशनर भवन के लिए पुन: स्थल की मांग करने के लिए प्रयास करने व कलेक्टर को ज्ञापन देने की जानकारी दी। बैठक में व्यवस्था के लिए कुर्सी क्रय करने का प्रस्ताव लाया गया। जिसे सर्वानुमति से स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक का संचालन अध्यक्ष रामकुमार साहू व सचिव शिव कुमार साहू ने किया।