महासमुन्द
परसदा ब में एक करोड़ से बनेगी पानी टंकी, पाइपलाइन का विस्तार भी
02-Oct-2023 4:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,2अक्टूबर। ग्राम परसदा ब में एक करोड़ की लागत से पानी टंकी निर्माण के साथ ही पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्रामीणों की मौजूदगी में पूजा अर्चना कर निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पानी टंकी निर्माण और पाइपलाइन विस्तारीकरण के बाद घरों में पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। उनके साथ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाऊलाल चंद्राकर, गौरव चंद्राकर मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से समुन देवदास, सोहद्रा ध्रुव, पुन्नी विश्वकर्मा, पार्वती ध्रुव, कमला देवदास, रूखमणी, द्रोपती, पुष्पा विश्वकर्मा, बेना ध्रुव, जमुना ध्रुव, बेनू चंद्राकर, परमिला ध्रुव, गौरी यादव, भगवंतीन विश्वकर्मा समेत सैंकडा़ें ग्रामीण जन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे